40.1 C
New Delhi
Wednesday, May 27, 2026
spot_img
HomeBusinessState Bank Of India के ग्राहकों के लि‍ए बड़ी खबर, 15 अगस्‍त...

State Bank Of India के ग्राहकों के लि‍ए बड़ी खबर, 15 अगस्‍त से इन सभी लेन-देन पर लगेगा चार्ज

अगर अपने भी एसबीआई अकाउंट खोला है तो यह खबर आपके लिए फायदे की है. जी हां, देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक की तरफ से जानकारी दी गई हैं कि र‍िटेल कस्‍टमर के ल‍िए इमीडिएट पेमेंट सर्विस (IMPS) पर लगने वाले चार्ज 15 अगस्त से र‍िवाइज हो जाएंगे. हालांक‍ि कॉर्पोरेट कस्‍टमर के लि‍ए यह बदलाव 8 सितंबर से लागू क‍िया जाएगा. एसबीआई (SBI) की तरफ से क‍िये जाने वाले इन बदलावों का असर बैंक के करीब 40 करोड़ कस्‍टमर पर पड़ेगा.

25 हजार तक के लेनदेन पर कोई चार्ज नहीं

र‍िटेल ग्राहक के लि‍ए इंटरनेट बैंकिंग और Yono ऐप के जर‍िये 25,000 रुपये तक के ट्रांजेक्‍शन पर क‍िसी तरह का चार्ज नहीं लगेगा. लेकिन अगर आप ज्‍यादा पैसा ट्रांसफर करना चाहते हैं तो ट्रांजेक्‍शन पर चार्ज ल‍िया जाएगा.

25,000 रुपये से ऊपर एक लाख रुपये तक के ट्रांजेक्‍शन पर 2 रुपये+जीएसटी चार्ज लगेगा. एक लाख से दो लाख रुपये तक के ट्रांजेक्‍शन पर 6 रुपये + जीएसटी लगेगा. वहीं दो लाख से ज्‍यादा यानी 5 लाख रुपये तक के ट्रांजेक्‍शन पनर 10 रुपये+जीएसटी लगाया जाएगा.

इन अकाउंट होल्डर्स को मिलेगी छूट

भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ खास सैलरी अकाउंट के ल‍िए ऑनलाइन मोड से किये गए आईएमपीएस (IMPS) ट्रांजेक्‍शन पर लगने वाले चार्ज को भी हटा दिया गया है. ऐसे अकाउंट में डिफेंस सैलरी पैकेज, पुलिस सैलरी पैकेज, सेंट्रल गवर्नमेंट सैलरी पैकेज और शौर्य फैमिली पेंशन अकाउंट शामिल हैं. कॉरपोरेट कस्‍टमर के लि‍ए भी इन बदलावों को लागू क‍िया गया है और ये 8 सितंबर से प्रभावी होंगे

Also Read:

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

New Delhi
haze
40.1 ° C
40.1 °
40.1 °
13 %
3.6kmh
0 %
Wed
45 °
Thu
47 °
Fri
44 °
Sat
41 °
Sun
39 °

Most Popular

Recent Comments