38.1 C
New Delhi
Monday, May 25, 2026
spot_img
HomeTechnologyMobileRealme भारत में मचाएगा तहलका! 7,000 mAh की बैटरी और धांसू कैमरों...

Realme भारत में मचाएगा तहलका! 7,000 mAh की बैटरी और धांसू कैमरों के साथ Narzo 90 5G सीरीज हुई लॉन्च

Realme Narzo 90 5G : अगर आप भी अपने पुराने स्मार्टफोन से बोर हो चुके हैं और नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो यह खबरआपके लिए है. स्मार्टफोन कंपनी Realme ने अपने दो दमदार स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिए है. 16 दिसंबर को Realme Narzo 90 5G और Realme Narzo 90x 5G भारतीय बाजार में उतार दिया गया है. कम कीमत और दमदार फीचर्स के कारण ये सीरीज स्मार्टफोन मार्केट में तहलका मचा सकती है.

Realme Narzo 90 5G और Realme Narzo 90x 5G

आपको बता दे कि Narzo 90 सीरीज में 7,000mAh की बैटरी मिलती है. ये दोनों ही स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा के साथ आते हैं. आइए आज के इस आर्टिकल में Realme Narzo 90 5G और Narzo 90x 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं.

फोन का खास फीचर

रियलमी कंपनी ने Narzo 90 5G फोन में दमदार 7,000 एमएएच की बैटरी दी है, जो एक बार चार्ज करने पर लंबे समत तक बैकअप देती है. आपको बता दे कि यह स्मार्टफोन 60 वॉट फास्ट चार्ज सपोर्ट करती है.

वही अगर बात करें इस फोन में मिलने वाले डिस्पले की तो 6.57 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है जो 4000 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है. ये फोन 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 240 हर्ट्ज तक के टच सैंपलिंग रेट के साथ मार्केट में लॉन्च किया गया है.

फोन में मिलते हैं तीन कैमरे

वहीं रियलमी के इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है, साथ ही 2 मेगापिक्सल मोनोक्रोम सेकंडरी कैमरा सेंसर भी दिया गया है. आपके बता दे कि सेल्फी के लिए भी इस फोन में 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिलता है.

रियलमी के इस फोन में स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 मैक्स चिपसेट का यूज किया गया है, जो इसे एक शानदार प्रीमियम स्मार्टफोन बनाता है. खास बात यह है कि Narzo 90 5G को पानी और धूल से बचाने के लिए IP69 रेटिंग दी गई है जो इस बजट में कम ही देखने को मिलती है.

Realme Narzo 90 5G सीरीज की कीमत

इंडिया में Realme Narzo 90 5G का शुरुआती कीमत 16,999 रुपये (6GB + 128GB) तय हुई है. वहीं अगर आप इसके 8GB रैम वाले टॉप मॉडल को खरीदते हैं तो आपको 18,499 रुपये देने होंगे.

जानकारी के लिए आपको बता दे कि Realme Narzo 90x 5G के बेस वेरिएंट की कीमत तो यह 13,999 रुपये है और टॉप वेरिएंट के लिए लोगों को 15,499 रुपये देने होंगे. दोनों स्मार्टफोन 24 दिसंबर से Amazon और रियलमी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदे जा सकेंगे.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

New Delhi
haze
38.1 ° C
38.1 °
38.1 °
25 %
4.1kmh
40 %
Mon
40 °
Tue
45 °
Wed
46 °
Thu
47 °
Fri
45 °

Most Popular

Recent Comments