21.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_img
HomeGovernmentVoter ID या Aadhar - Pan नहीं तो क्या? जानें कैसे साबित...

Voter ID या Aadhar – Pan नहीं तो क्या? जानें कैसे साबित कर सकते हैं अपनी नागरिकता प्रमाण

आधार कार्ड नागरिकता साबित करने का डॉक्यूमेंट नहीं है… भारतीय सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर ये बात को रिपीट की है और साफ-साफ कहा है कि आधार कार्ड होने से ये साबित नहीं होता है कि कोई भारत का नागरिक हो सकता है या नहीं. बिहार में वोटर लिस्ट रिवीजन (SIR) को लेकर हुई सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आधार को नागरिकता प्रमाण के रूप में नहीं माना जा सकता है, इसकी जांच जरूरी है.

सुप्रीम कोर्ट के अलावा बॉम्बे हाईकोर्ट की तरफ से भी इसी तरह की टिप्पणी की गई है. अब सवाल है कि अगर वोटर कार्ड, पैन कार्ड या फिर आधार कार्ड से नागरिकता साबित नहीं होती है तो इसके लिए क्या जरूरी है?

महाराष्ट्र की High Court की बड़ी टिप्पणी

मुंबई हाईकोर्ट ने बांग्लादेश से अवैध तरीके से भारत आए एक शख्स की याचिका पर सुनवाई की. इसी सुनवाई के समय हाईकोर्ट की तरफ से बड़ी टिप्पणी करते हुए कहा गया, आधार कार्ड, पैन कार्ड या फिर वोटर आईडी कार्ड सिर्फ पहचान पत्र या फिर सेवाओं का लाभ लेने वाले दस्तावेज हैं, ये दस्तावेज बना लेने से कोई भारत का नागरिक नहीं बन जाता है. हाईकोर्ट ने ये टिप्पणी करते हुए बांग्लादेशी नागरिक को जमानत देने से इनकार कर दिया.

सर्वोच्च न्यायालय कई बार कर चुका है साफ

सर्वोच्च न्यायालय इससे पहले कई बार ये बता चुका है कि आधार कार्ड नागरिकता साबित करने का दस्तावेज नहीं है. अब बिहार में वोटर लिस्ट रिवीजन को लेकर दायर याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि चुनाव आयोग का ये तर्क बिल्कुल सही है कि आधार निर्णायक प्रमाण नहीं है. आधार एक्ट में भी इसे नागरिकता का प्रमाण नहीं माना गया है.

क्या होती हैं नागरिकता?

सबसे पहले आपको ये जानना जरूरी है कि नागिरकता आखिर होती क्या है. नागरिकता एक खास अधिकार होता है, जो किसी भी देश की तरफ से अपने नागरिकों को दिया जाता है. इसमें देश के लोगों को कानूनी अधिकार, नौकरी का अधिकार और चुनाव लड़ने का अधिकार होता है.

कैसे मिलती है भारतीय नागरिकता

भारतीय नागरिकता अधिनियम 1955 के अनुसार अगर आप इंडिया में जन्म लिए हैं तो आप भारत की नागरिकता ले सकते हैं. इसमें बताया गया है कि 1 जुलाई 1987 के बाद भारत में जन्म लेना वाला व्यक्ति भारत का नागरिक कहलाएगा, उसके जन्म के वक्त उसके माता या पिता में से कोई एक भारत का नागरिक होना चाहिए. यानी जन्म प्रमाण पत्र भी नागरिकता साबित करने का एक दस्तावेज हो सकता है. अगर किसी बच्चे का जन्म भारत में नहीं हुआ है और उसके मम्मी पापा भारत के नागरिक हैं तो बच्चे को नागरिकता मिल सकती है. विदेश में जन्म लेने वाले बच्चे का एक साल के अंदर भारतीय दूतावास में रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी होता है.

भारतीय नागरिकता साबित करने के लिए दस्तावेज

  • आधार, पैन, वोटर आईडी और राशन कार्ड से आप अपनी नागरिकता साबित नहीं कर सकते हैं.
  • नागरिकता साबित करने के लिए जन्म प्रमाण पत्र या फिर निवास प्रमाण पत्र दिया जा सकता है.
  • जन्म प्रमाण पत्र ब्लॉक(अंचल) ग्राम पंचायत, नगर पालिका या फिर नगर निगम जारी करता है.

Also Read:

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

New Delhi
haze
21.1 ° C
21.1 °
21.1 °
52 %
3.1kmh
47 %
Sat
34 °
Sun
36 °
Mon
37 °
Tue
38 °
Wed
40 °

Most Popular

Recent Comments