Wrong UPI Transaction Refund: अगर आप भी यूपीआई या ऑनलाइन इंटरनेट बैंकिंग से पेमेंट करते समय गलती से किसी दूसरे अकाउंट में रुपया चला जाए तो क्या करना चाहिए? कई बार जल्दबाजी में गलत यूपीआई आईडी या बैंक अकाउंट नंबर और नम्बर दर्ज करने से पैसे गलत बैंक खाते में चले जाते हैं. पर आपको अब, घबराने की जरूरत नहीं है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की गाइडलाइंस के अनुसार, बैंक को 48 घंटे के भीतर रिफंड प्रक्रिया शुरू करनी होगी. आइए, आपको बताते हैं कि पैसा वापस पाने का तरीका क्या है?
गलत अकाउंट में रुपया जाने पर क्या करें?
अगर आपने भी ऑनलाइन पेमेंट यूपीआई, इंटरनेट बैंकिंग, आईएमपीएस या एनईएफटी के जरिए किसी गलत खाते में पैसे भेज दिए हैं, तो आपको (Wrong UPI Transaction Refund) कुछ स्टेप्स को तुरंत फॉलो करना होगा.
- सबसे पहले बैंक के कस्टमर केयर पर तुरंत संपर्क करें.
- आप अपने बैंक के टोल-फ्री नंबर या ग्राहक सेवा केंद्र पर कॉल करें.
- ट्रांजेक्शन डिटेल्स, ट्रांजेक्शन रेफरेंस नंबर (यूटीआर नंबर), तारीख और गलत अकाउंट की जानकारी दें.
- यूपीआई ऐप या बैंक के ब्रांच में शिकायत दर्ज करें।
- Phonepe, Paytm, GPay या BHIM UPI से पेमेंट हुआ है, तो ऐप में जाकर “हेल्प” सेक्शन से शिकायत करें.
- बैंक की शाखा में जाकर लिखित शिकायत दर्ज करें और फॉर्म भरें।
- आरबीआई के बैंकिंग लोकपाल में शिकायत दर्ज करें.
- अगर बैंक आपकी मदद नहीं करता है, तो bankingombudsman.rbi.org.in पर जाकर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें.
- अपनी शिकायत में ट्रांजेक्शन डिटेल्स, बैंक का नाम और दर्ज की गई शिकायत की जानकारी दें.
यह भी पढ़े : New Scam Alert : इन 3 Apps से रहे सावधान, डाउनलोड किया तो हो जाएगा बैंक अकाउंट खाली
क्या हैं RBI की गाइडलाइंस कब मिलेगा रिफंड?
- आपको बता दे कि बैंक को ग्राहक की शिकायत पर 48 घंटे के अंदर कार्रवाई करनी होगी.
- जानकारी के लिए आपको बता दे कि यदि गलत ट्रांजेक्शन वाला अकाउंट मौजूद नहीं है तो पैसा खुद ही रिवर्स हो जाएगा.
- यदि पैसा किसी अन्य ग्राहक के खाते में चला गया है, तो बैंक को पहले उस ग्राहक से अनुमति लेनी होगी.
पैसा रिफंड पाने के लिए जरूरी कदम (Wrong UPI Transaction Refund)
- UPI और ऑनलाइन बैंकिंग से पेमेंट के बाद SMS और ट्रांजेक्शन डिटेल्स को सुरक्षित रखें.
- UPI पेमेंट करते समय अकाउंट नंबर और UPI ID को दोबारा चेक करें.
- गलत पेमेंट होते ही तुरंत बैंक और UPI सपोर्ट से संपर्क करें.
यह भी पढ़े : फेसबुक पर जरा सी लापरवाही और खाली हो जाएगा आपका बैंक खाता! कही अगला शिकार आप तो नहीं?


