Toll Highway Services: रोड टोल प्लाजा पर पेमेंट करने के बाद हमें लगता है कि हमारा काम खत्म हो गया, लेकिन इसके बदले में नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) टोल हाइवे का इस्तेमाल करने वाले यात्रियों को कई बेहद ही जरूरी सर्विसेज देती हैं जिनके बारे में हम सभी को जानकारी ही नहीं होती है. आपको बता दे की आप अगर रोजाना यहां से गुजरते हैं तो आपको इनके बारे में पता होना अनिवार्य है जिससे किसी भी तरह की विपरीत स्थिति से बचा जा सकता है.
यह भी पढ़े : Maruti की Ertiga हुई अपडेट, अब इन सभी फीचर्स के साथ खरीद पाएंगे ग्राहक
आपातकालीन देखभाल सहायक (Emergency Assistant)
जानकारी के लिए आपको बता दे की भारत में हर टोल प्लाजा के पास यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी होती है कि दुर्घटना या इमरजेंसी (Toll Highway Services) की स्थिति में यात्रियों को तुरंत मदद मिले. हमारे देश में हाइवे पर 24 घंटे की एम्बुलेंस सेवा, पेट्रोलिंग वैन और क्रैश वैन उपलब्ध रहती हैं.
टोल प्लाजा पर अक्सर एक टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर (आमतौर पर 1033 या 108) दिखता होगा. अगर आपके साथ दुर्घटना, मेडिकल इमरजेंसी, या वाहन खराब होने की स्थिति में इस नंबर पर कॉल करके तुरंत सहायता प्राप्त कर सकते हैं. NHAI के नियमों के अनुसार, हर 20 किलोमीटर पर एम्बुलेंस और हर 10 किलोमीटर पर पेट्रोलिंग वैन होनी चाहिए.
मुफ्त मेडिकल मदद (Free Medical Help)
अगर आपको हाईवे पर सफर के दौरान आपको या आपके सह-यात्री को अचानक स्वास्थ्य संबंधी समस्या आती है या आप बीमार पद जाते हैं, तो आपको तुरंत मुफ्त प्राथमिक चिकित्सा (First Aid) मिल सकती है. हमारे देश में टोल प्लाजा के पास या नियमित अंतराल पर प्राथमिक चिकित्सा केंद्र लगाए जाते हैं. इसके अलावा, इमरजेंसी की स्थिति में एम्बुलेंस में भी ट्रेंड स्टाफ और प्राथमिक उपचार किट उपलब्ध होती है. इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके आप मेडिकल टीम को अपनी लोकेशन पर बुला सकते हैं.
यह भी पढ़े : यह है इंडिया की सबसे सस्ती 220cc मोटरबाइक, इससे सस्ता कोई बाइक नहीं
मुफ्त टोइंग सर्विस (Free Towing Service)
सफर के दौरान अगर आपकी कार बीच हाइवे पर खराब हो जाती है या एक्सीडेंट हो जाती है, तो उसे नजदीकी सुरक्षित स्थान तक ले जाने के लिए टोइंग (Towing) सेवा मुफ्त होती है. टोल प्लाजा प्राधिकरण के कर्मचारी वाहन खराब होने की स्थिति में आपकी कार को मुफ्त में टो करके अगले एग्जिट पॉइंट या सर्विस स्टेशन तक पहुंचाता है.
यह सेवा दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के लिए भी उपलब्ध है. हाइवे पर रुकने पर इमरजेसी नंबर 1033 पर कॉल करके अपनी लोकेशन (Toll Highway Services) बताएं. वे एक क्रैश वैन या पेट्रोलिंग वैन भेजेंगे जो टोइंग की व्यवस्था करेगी.
साफ-सफाई और आराम की जगह (Toll Highway Services)
लंबे सफर के दौरान यात्रियों के लिए आराम करना और स्वच्छ सुविधाओं का उपयोग करना आवश्यक है. नेशनल हाईवे के दिशानिर्देशों के अनुसार, हर 50 किलोमीटर पर आराम करने की जगह (Rest Areas) होनी चाहिए.
Toll Highway Services
इन जगहों पर साफ-सुथरे शौचालय, पीने के पानी की सुविधा, कैफेटेरिया/ढाबा और पार्किंग की जगह उपलब्ध होती है. इन ‘वे-साइड एमिनिटीज’ (WSA) या ‘आराम क्षेत्रों’ को हाइवे पर लगे साइनेज से पहचाना जा सकता है. इस सुविधा में टोल शुल्क में शामिल होती हैं.


