Maruti Victoris SUV : मारुति सुजुकी की प्रीमियम मिड-साइज़ SUV सेगमेंट में एक नई कार, Victoris, ने लॉन्च होते ही करीब 30,000-यूनिट की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है. मारुति सुजुकी की यह एसयूवी सितंबर 2025 के अंत में बाज़ार में लॉन्च हुई थी और नवंबर के अंत तक इसने लगभग 30,057 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की है.
Maruti Victoris बनी पसंद
आपको बता दे कि ₹12 लाख से ₹18 लाख की कीमत में एक नए नाम वाली कार के लिए यह एक बहुत ही तेज़ उपलब्धि है. आप जानकार हैरान (Maruti Victoris SUV) होंगे कि यह SUV वह सेगमेंट है जहां खरीदार सबसे पहले Hyundai या Kia जैसी कंपनियों की ओर देखते रहे हैं. इसके बावजूद, Victoris ने अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है और बाज़ार में जल्दी ही ज़बरदस्त सफलता हासिल की है.
यह भी पढ़े : Honda Cars Discount: नए साल से पहले Honda दे रहा बम्पर कार डिस्काउंट, जो मर्जी वो कार खरीदें और करें भारी बचत
कितना दमदार इंजन (Maruti Victoris SUV)
मारुति की इस कार में 1.5 लीटर का K15C माइल्ड-हाइब्रिड पेट्रोल इंजन मिलता है. यह इंजन 103 hp की पावर और 139 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसमें 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है. मारुति सुजुकी कंपनी ने यह दावा किया है कि यह मॉडल लगभग 21.18 किलोमीटर प्रति लीटर का प्रभावशाली माइलेज देता है, जिससे यह काफी किफायती SUV बन जाती है. LXI वेरिएंट में फैक्ट्री-फिटेड CNG का विकल्प भी उपलब्ध है, जिसका माइलेज 27.02 किमी/किलोग्राम तक है.
कितनी है सुरक्षित
जानकारी के लिए आपको बता दे कि इस कार में 6 एयरबैग्स (Airbags) सबसे बड़ी खासियत यह है कि सेफ्टी को प्राथमिकता देते हुए, इसके बेस मॉडल में भी 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं. टॉप मॉडल की तरह बेस मॉडल में भी ADAS लेवल 2 के कुछ फीचर्स शामिल हैं, जो इस सेगमेंट में इसे बहुत सुरक्षित विकल्प बनाता है. इसमें एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) के साथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम (TCS), और हिल होल्ड असिस्ट जैसे जरूरी सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं.
यह भी पढ़े : Maruti की Ertiga हुई अपडेट, अब इन सभी फीचर्स के साथ खरीद पाएंगे ग्राहक
प्रीमियम फीचर्स (Maruti Victoris SUV)
इस गाड़ी में बेस मॉडल में 7-इंच का SmartPlay Pro टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay को सपोर्ट करता है. इसमें ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल (Auto AC), पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप और रियर एसी वेंट्स जैसी सुविधाएँ मिलती हैं. रियर पार्किंग सेंसर, स्टीयरिंग-माउंटेड ऑडियो कंट्रोल, और 60:40 स्प्लिट फोल्डिंग रियर सीट्स (पीछे की सीटों को फोल्ड करने की सुविधा) भी मिलती है. इसमें प्रोजेक्टर हैलोजन हेडलैंप्स और आकर्षक शार्क फिन एंटीना दिया गया है.
ये दमदार फीचर्स, खास तौर पर बेस मॉडल में 6 एयरबैग्स और ऑटो AC जैसी सुविधाएं, कम कीमत में एक सुरक्षित और फीचर-लोडेड SUV चाहने वाले ग्राहकों के लिए Maruti Victoris LXI को एक जबरदस्त वैल्यू-फॉर-मनी (Maruti Victoris SUV) पैकेज बनाते हैं, यही वजह है कि इसकी बुकिंग ‘दनादन’ हो रही है.
यह भी पढ़े : यह है इंडिया की सबसे सस्ती 220cc मोटरबाइक, इससे सस्ता कोई बाइक नहीं
इन गाड़ियों से है मुकाबला
आपको बता दे की मारुति सुजुकी की ओर से विक्टोरिस को मिड साइज एसयूवी के तौर पर ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में विक्टोरिस का सीधा मुकाबला Hyundai Creta, Kia Seltos, Honda Elevate, Tata Sierra, Volkswagen Taigun जैसी एसयूवी के साथ होता है।


