How to Cancel AutoPay, Phonepe, Paytm, Google Pay : हमारे देश में UPI ने डिजिटल पेमेंट को बेहद आसान बना दिया है। इसके साथ ही यूपीआई ऐप्स में यूजर्स को AutoPay (ऑटोपे) का फीचर मिलता है, जिससे यूजर्स बिल, सब्सक्रिप्शन और रिचार्ज जैसे पेमेंट को ऑटोमेट कर सकते हैं। डिजिटल पेमेंट का यह फीचर हर महीने तय समय पर अपने आप पैसा पेमेंट कर देता है। हालांकि, कई बार हम ऑटोपे फीचर को इनेबल करने के बाद बंद करना चहते हैं। ऐसे में इस फीचर को बंद करना जरूरी होता है।
ऐसे डिलीट करे AutoPay
अगर आप भी ऑनलाइन पेमेंट के लिए Paytm, PhonePe या Google Pay जैसे यूपीआई ऐप्स में AutoPay यूज करते हैं। तो हम यहां इन तीनों ऐप में ऑटोपे फीचर को पॉज या कैंसिल कैसे कर सकते हैं। इससे यूजर्स अपने ऑटो डेबिट पेमेंट को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं।
यह भी पढ़े : दुनिया का सबसे छोटा फोन, साइज एक सिक्का बराबर, तो कोई अंगूठे जितना बड़ा
Paytm AutoPay कैसे करें बंद? (How to Cancel AutoPay)
- पहले आपको Paytm ऐप खोलना होगा।
- प्रोफाइल में जाएं और Automatic Payments ऑप्शन पर टैप करें।
- यहां आपको सभी एक्टिव ऑटोपेमेंट्स की लिस्ट देखने को मिलेगी।
- जिस ऑटोपे को बंद करना है, उसे सिलेक्ट करें। थोड़ा स्क्रॉल करने पर आपको ‘Pause’ या ‘Stop’ करने का ऑप्शन मिलेगा।
इस प्रक्रिया से आपको Paytm ऐप पर चल रहे (How to Cancel AutoPay) ऑटो डेबिट पेमेंट्स को कुछ समय के लिए रोक या कंप्लीट बंद कर सकते हैं।
यह भी पढ़े : फेसबुक पर जरा सी लापरवाही और खाली हो जाएगा आपका बैंक खाता! कही अगला शिकार आप तो नहीं?
PhonePe AutoPay कैसे करें बंद (How to Cancel AutoPay)
- सबसे पहले PhonePe ऐप ओपन करें।
- प्रोफाइल में जाएं और Manage Payments के ऑप्शन पर टैप करें।
- Autopay ऑप्शन पर क्लिक करें और आपको सभी एक्टिव AutoPay Mandates देखने को मिलेंगे।
- जिस ऑटो-पेमेंट को बंद करना चाहते हैं उसे सिलेक्ट कर बंद या रोक सकते हैं।
इस तरह से आप Phonepe ऐप पर चल रहे ऑटो डेबिट पेमेंट्स को कुछ समय के लिए रोक या कंप्लीट डिलीट कर सकते हैं।
यह भी पढ़े : New Scam Alert : इन 3 Apps से रहे सावधान, डाउनलोड किया तो हो जाएगा बैंक अकाउंट खाली
Google Pay पर UPI AutoPay कैसे करें बंद?
- पहले आपको फोन में Google Pay ऐप ओपन करें।
- फिर आपको प्रोफाइन में जाकर Autopay के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- यहां Live टैब में क्लिक कर आपको सभी एक्टिव AutoPay मैन्डेट दिखाई देंगे।
- जिसे भी आपको बंद करना है उसे सिलेक्ट करें। यहां आपको Pause Autopay और Cancel Autopay के ऑप्शन मिलेंगे।
अगर आपको UPI AUTOPAY कुछ समय के लिए रोकना है तो पॉज ऑटोपे सिलेक्ट करें। वहीं, Cancel Autopay को सिलेक्ट कर (How to Cancel AutoPay) आप ऑटो पेमेंट को पूरी तरह से बंद कर सकते हैं।


