BSNL Recharge Plan 2025 : आज के दौर में जहां प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां एक बार फिर से रिचार्ज को महंगे करने की तैयारी में हैं ऐसे समय में भारत की सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने ग्राहकों को बड़ी राहत दी है. सरकारी कंपनी BSNL ने एक ऐसा किफायती रिचार्ज प्लान पेश किया है जिसमें रोज का खर्च 5 रुपये से भी कम बैठता है और फायदे किसी महंगे प्लान से कम नहीं हैं. यही वजह है कि यह प्लान बजट यूज़र्स के बीच तेजी से चर्चा में है. आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में।
यह भी पढ़े : दुनिया का सबसे छोटा फोन, साइज एक सिक्का बराबर, तो कोई अंगूठे जितना बड़ा
ज्यादा वैलिडिटी, कम पैसा (BSNL Recharge Plan 2025)
बीएसएनल का यह रिचार्ज प्लान सिर्फ 347 रुपये का है जिसकी वैधता 56 दिनों की है. अगर बात करे रोज के खर्च की तो यह लगभग 5 रुपये डेली का पड़ता है. इतनी कम कीमत में मिलने वाले बेनिफिट्स इसे आम यूज़र्स (BSNL Recharge Plan 2025) के लिए बेहद आकर्षक बनाते हैं, खासकर उन लोगों के लिए जो ज्यादा डेटा और कॉलिंग का इस्तेमाल करते हैं.
347 प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग
Bsnl के इस प्लान की सबसे बड़ी अच्छी बात है अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग. यूज़र देश में कहीं भी किसी भी नेटवर्क पर बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के कॉल कर सकते हैं. यहां तक कि रोमिंग के दौरान भी कॉलिंग पूरी तरह फ्री रहती है जिससे सफर करने वालों को अलग से रिचार्ज की चिंता नहीं करनी पड़ती.
यह भी पढ़े : FD vs RD : RD या FD में कहां मिलता है ज्यादा रिटर्न? यहां समझें पूरा गणित
प्रतिदिन 2GB हाई-स्पीड इंटरनेट (BSNL Recharge Plan 2025)
इंटरनेट यूज़र्स के लिए भी BSNL ने इस प्लान में खास ध्यान रखा है. इसमें रोज़ाना 2GB हाई-स्पीड इंटरनेट डेटा मिलता है. पूरे प्लान की अवधि में यह आंकड़ा लगभग 100GB तक पहुंच जाता है जो स्ट्रीमिंग, सोशल मीडिया और ऑनलाइन काम के लिए काफी है.
डेटा और कॉलिंग के अलावा 100 SMS फ्री
इस प्लान में डेटा और कॉलिंग के साथ-साथ SMS का फायदा भी दिया जा रहा है. उपभोक्ता को हर दिन 100 फ्री SMS मिलते हैं जिससे बैंकिंग (BSNL Recharge Plan 2025) अलर्ट्स और जरूरी मैसेज भेजना आसान हो जाता है.
यह भी पढ़े : Voter ID या Aadhar – Pan नहीं तो क्या? जानें कैसे साबित कर सकते हैं अपनी नागरिकता प्रमाण
भारत में जल्द शुरू हो सकती है BSNL की 5G सर्विस
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, BSNL आने वाले समय में 5G सेवाएं शुरू करने की तैयारी में है. जानकारी के लिए आपको बता दे कि दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में अगले साल की शुरुआत तक 5G लॉन्च किया जा सकता है. अगर ऐसा होता है, तो BSNL निजी कंपनियों को कड़ी टक्कर दे सकता है, खासकर उन यूजर्स के बीच जो कम कीमत में नई टेक्नोलॉजी का फायदा उठाना चाहते हैं.


