ATM PIN Security Tips 2025 : इंटरनेट सोशल मीडियो और डिजिटल के इस दौर में जहां एक ओर टेक्नोलॉजी काफी एडवांस होती जा रही है, तो वहीं, साइबर अटैक का खतरा भी काफी बढ़ गया है. ऐसे में आपके बैंक अकाउंट पर भी हमेशा खतरा बना रहता है. आज लोगों की सहुलियत के लिए कई तरह की सुविधाएं आ गई हैं. जैसे बैंक अकाउंट से पैसे निकालने के लिए लगभग हर शख्स ATM का इस्तेमाल करने लगा है. लेकिन ATM पर भी हैकर्स का खतरा मंडरा रहा है. कैसे? चलिए हम आपको बताते हैं.
यह भी पढ़े : E- Voter ID Card डाउनलोड कैसे करें?, एक क्लिक में हो जाएगा डाउनलोड, ये है ऑनलाइन तरीका
भूल कर भी न चुनें ऐसा ATM पिन
आप अपने डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करते है और बिल पेमेंट से लेकर शॉपिंग तक के लिए ये कार्ड हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अब हिस्सा बन चुके हैं. लेकिन बहुत से लोग एक बड़ी गलती कर बैठते हैं. वे ऐसा PIN चुन लेते हैं जो बहुत ही आसान (ATM PIN Security Tips 2025) होते हैं, जैसे 1234 या 0000. ऐसे पिन्स को हैकर्स मिनटों में पकड़ लेते हैं. अगर आपका भी पिन कुछ ऐसा ही है, तो समझ लीजिए कि आपका बैंक अकाउंट खतरे में है. चलिए आज हम जानते हैं किस तरह के नंबर्स को कभी अपना ATM पिन नहीं बनाना चाहिए.
यह भी पढ़े : यह है इंडिया की सबसे सस्ती 220cc मोटरबाइक, इससे सस्ता कोई बाइक नहीं
इन सभी ATM पिन भी हैं खतरनाक (ATM PIN Security Tips 2025)
जानकारी के लिए आपको बता दें कि साइबर सिक्योरिटी जानकारों का कहना है कि कुछ PIN नंबर्स ऐसे होते हैं जिन्हें हैकर्स सबसे (ATM PIN Security Tips 2025) पहले ट्राई करते हैं. जैसे कि 1234, जिसे ATM पिन के तौर पर दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है.
इसके अलावा कई लोग याद रखने में आसान पिन चुन लेते हैं, जैसे 0000,1111, 2222 या 3333, इस तरह के पिन भी हैकर्स जल्दी पकड़ लेते हैं. 1212 या 1122 जैसे रिपीटिंग पैटर्न वाले पिन भी सुरक्षा के लिहाज से बहुत ही कमजोर माने जाते हैं, क्योंकि इन्हें हैक करना काफी आसान होता है.
यह भी पढ़े : Passport के लिए दफ्तरों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं, रजिस्ट्रेशन से लेकर सब कुछ घर बैठे
हर 3-6 महीने में बदलें ATM पिन (ATM PIN Security Tips 2025)
साइबर अपराधी अक्सर गेसिंग ट्रिक और ब्रूट फोर्स अटैक का इस्तेमाल करते हैं. यानी ऐसे तरीके जिनसे वे बिना ज्यादा मेहनत के ATM पिन का अंदाजा लगा सकें. वे सबसे पहले उन नंबरों को आजमाते हैं जो आमतौर पर लोग चुनते हैं, जैसे आसान पैटर्न या दोहराए गए अंक. क्योंकि करोड़ों लोग ऐसे ही आसान पिन का इस्तेमाल करते हैं. अगर आप भी अपना बैंक अकाउंट को सुरक्षित रखना चाहते हैं तो हर 3-6 महीने में ATM पिन को बदलने की आदत डाल लें.
यह भी पढ़े : Maruti की Ertiga हुई अपडेट, अब इन सभी फीचर्स के साथ खरीद पाएंगे ग्राहक


