Railway Group D Recruitment : अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। आपको बता दे कि, रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से लेवल 01 ग्रुप डी के कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है. इसके तहत कुल 22000 पदों पर आवेदन के लिए प्रक्रिया को जल्द शुरू किया जाएगा. आरआरबी ग्रुप डी द्वारा मेंटेनर ग्रेड IV के 11000 पदों पर भर्ती की जाएगी. अन्य भर्तियां प्वाइंट्समैन और असिस्टेंट पद के लिए की जाएगी.
यह भी पढ़े : New Scam Alert : इन 3 Apps से रहे सावधान, डाउनलोड किया तो हो जाएगा बैंक अकाउंट खाली
कैसे और कब करें आवेदन?
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने लेवल 01 ग्रुप डी के 22000 पदों की भर्ती के लिए अगले साल 21 जनवरी 2026 से आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की बात नोटिफिकेशन में जारी की है. आधिकारिक वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर 20 फरवरी तक फॉर्म भरने का आखिरी तारीख रखा गया हैं. इसके बाद आवेदन नहीं कर सकेंगे.
योग्यता और उम्र सीमा (Railway Group D Recruitment)
एप्लीकेंट को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक पास होना चाहिए. कुछ तकनीकी पदों के लिए NCVT/SCVT से ITI सर्टिफिकेट या नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट (NAC) जरूरी है. वही अगर बात करे उम्र सीमा की तो 1 जनवरी 2026 तक 18 से 33 साल होगी. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार उम्र में छूट मिलेगी.
यह भी पढ़े : Passport के लिए दफ्तरों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं, रजिस्ट्रेशन से लेकर सब कुछ घर बैठे
चयन प्रक्रिया और एग्जाम (Railway Group D Recruitment)
- उम्मीदवारों का चयन इन चरणों के आधार पर होगा
- कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट
- फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- मेडिकल एग्जाम
किस पद पर कितनी वैकेंसी?
- असिस्टेंट (ट्रैक मशीन) – 600 पद
- असिस्टेंट (ब्रिज) – 600 पद
- ट्रैक मेंटेनर ग्रेड IV – 11,000 पद
- असिस्टेंट (P-Way) – 300 पद
- असिस्टेंट (TRD) – 800 पद
- असिस्टेंट लोको शेड – 200 पद
- असिस्टेंट ऑपरेशंस – 500 पद
- असिस्टेंट (T L & AC) – 500 पद
- असिस्टेंट (C & W) – 1,000 पद
- पॉइंट्समैन-B – 5,000 पद
- असिस्टेंट (S & T) – 1,500 पद
यह भी पढ़े : बस एक क्लिक… और फोन से लेकर बैंक अकाउंट तक होगा HACK! नए Captcha Fraud ने मचाया हड़कंप
कितनी होगी आवेदन शुल्क
- जनरल: 500
- OBC: 500
- EWS: 500
- SC, ST : 250
- EBC: 250
- महिला:250
- ट्रांसजेंडर: 250
कैसे करें आवेदन? (Railway Group D Recruitment)
- ऑफिशियल रीजनल RRB वेबसाइट पर जाएं.
- होमपेज पर “CEN 2026 Group D” लिंक पर क्लिक करें.
- मोबाइल नंबर और ईमेल ID से रजिस्टर करें.
- पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल्स भरें.
- स्कैन की हुई फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें.
- एप्लीकेशन फीस भरें – Gen/OBC: ₹500, SC/ST/Female/Ex-SM: ₹250.
- फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट ले लें.
- अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट indianrailways.gov.in पर विजिट करें.
यह भी पढ़े : LIC HFL Recruitment 2025 : LIC कंपनी में नौकरी का शानदार मौका, 19 लाख तक के सैलरी पैकेज, फटाफट जानें प्रोसेस
किस किस भाषा में होगा एग्जाम?
रेलवे का यह परीक्षा इन भाषाओं में (Railway Group D Recruitment) आयोजित होगी: असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, कोंकणी, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू.
यह भी पढ़े : 18 से 40 साल वालों के लिए एयरपोर्ट पर नौकरी; सैलरी 35 हजार तक! मैट्रिक पास भी कर सकते हैं आवेदन


