36.1 C
New Delhi
Thursday, May 28, 2026
spot_img
HomeEducationGovernment JobLIC HFL Recruitment 2025 : LIC कंपनी में नौकरी का शानदार मौका,...

LIC HFL Recruitment 2025 : LIC कंपनी में नौकरी का शानदार मौका, 19 लाख तक के सैलरी पैकेज, फटाफट जानें प्रोसेस

LIC HFL Recruitment 2025 : भारतीय जीवन बीमा निगम कंपनी के साथ जुड़कर अगर आप भी काम करना चाहते हैं या आप एक अच्छी नौकरी की खोज में हैं, तो आपके लिए यह अच्छा अवसर हो सकता है. आपको बता दे कि, एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड की ओर से 35 साल तक के उम्र वाले उम्मीदवारों के लिए भर्ती निकाली गई है. आवेदन का प्रोसेस चालू है और इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए किन योग्यता की जरूरत है और क्या प्रोसेस है? आइए आप सभी को इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

असिस्टेंट पद की निकली भर्ती (Recruitment for Assistant Posts)

जानकारी के लिए आपको बता दे कि LIC Housing Finance Limited में असिस्टेंट मैनेजर की पोस्ट पर भर्ती निकली है. इसके तहत आईटी प्रोफेशनल वालों की भर्ती हो सकेगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार (LIC HFL Recruitment 2025) एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड की ऑफिशियल वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं.

LIC HFL Recruitment 2025 के लिए क्या योग्यता चाहिए?

  • बी.ई-आईटी/सीएस
  • बीटेक-आईटी/सीएस
  • एमसीए
  • एमटेक
  • समकक्ष डिग्री कंप्यूटर साइंस
  • आईटी

खबर में ऊपर बताई गई डिग्री में किसी भी डिग्री का न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक और मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी होना आवेदन के लिए मान्य होगा. आपको बता दें कि पार्ट-टाइम, डिस्टेंस लर्निंग और कॉरेस्पॉन्डेंस (LIC HFL Recruitment 2025) के साथ डिग्री हासिल करने वाले मान्य नहीं होंगे.

LIC HFL Recruitment 2025 के लिए अन्य योग्यता

  • आईटी या पोस्ट से संबंधित क्षेत्र में कम से कम 5 साल का होना एक्सपीरियंस होना जरूरी है.
  • आवेदक का न्यूनतम उम्र 28 वर्ष और अधिकतम उम्र 35 वर्ष होनी चाहिए।
  • आयु की गणना 1 दिसंबर 2025 के आधार पर की जाएगी.

आवेदन कैसे करें?

  1. एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस की आधिकारिक वेबसाइट lichousing.com पर जाएं.
  2. होमपेज पर जाके ‘Job Opportunities’ सेक्शन शो होगा उस पर क्लिक करें.
  3. यहां ‘Recruitment for IT Professional’ लिखा दिखेगा उस पर टैप करें.
  4. इसके बाद भर्ती संबंधित लिंक शो होगा और वहां अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें.
  5. यहां अपना Resume सब्मिट करें जिसके साथ मांगी जा रही डिटेल्स को एंटर करना होगा.
  6. सभी मांगी जा रही डिटेल्स को सावधानी पूर्वक एंटर कर दें और आखिर में डॉक्यूमेंट अपलोड के बाद सब्मिट कर दें.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

New Delhi
haze
36.1 ° C
36.1 °
36.1 °
23 %
1kmh
0 %
Wed
39 °
Thu
45 °
Fri
44 °
Sat
40 °
Sun
39 °

Most Popular

Recent Comments