40.1 C
New Delhi
Wednesday, May 27, 2026
spot_img
HomeBlogHow To Stay Fit After 80 : 70-80 साल तक फुर्तीला और...

How To Stay Fit After 80 : 70-80 साल तक फुर्तीला और स्वस्थ रहने के लिए क्या करें? कैसी होनी चाहिए जीवनशैली

How To Stay Fit After 80 : हर इंसान का जवानी के बाद बुढ़ापा आता हैं. लेकिन, क्या आप बुढ़ापे में एनर्जेटिक रहना चाहते हैं? हर इंसान चाहता है कि वह 70 से 80 साल की उम्र में भी हेल्दी और फिट रहे. न सिर्फ शरीर से बल्कि मानसिक रूप से स्ट्रॉन्ग रहें. जिस तरीके की आजकल की जीवनशैली है, उससे लगता नहीं कि यह सब मुमकिन है. लेकिन, अपनी आदतों और लाइफस्टाइल में सुधार कर आप हमेशा एक्टिव रह सकते हैं. अच्छी आदतें न सिर्फ शरीर को मजबूत बनाती हैं, बल्कि मानसिक शांति भी देती हैं. आइए यहां जानते हैं कि ऐसी कौन-सी आदतें हैं जिन्हें अपनाकर आप लंबे समय तक चुस्त-दुरुस्त रह सकते हैं.

प्रतिदिन सुबह चलना शुरू करें

रोजाना कम से कम 8,000–9,000 कदम चलना आपके बॉडी को एक्टिव रखने के लिए जरूरी है. तेज चाल से चलने से हार्ट हेल्थ सुधरती है, ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और वजन कंट्रोल में रहता है.

शारीरिक गतिविधि को डेली रूटीन में शामिल करे

अगर आप भी ज्यादा देर तक एक ही जगह बैठे रहते हैं, तो आपका शरीर सुस्त हो जाता है. हर आधे घंटे में थोड़ा चलना, स्ट्रेच करना या हल्की व्यायाम करना जरूरी है. योग, प्राणायाम या हल्की वॉकिंग से शुरुआत करें.

हेल्दी डाइट लें (How To Stay Fit After 80)

70 साल की उम्र के बाद मानव शरीर को ज़्यादा पोषण की जरूरत होती है. अपनी थाली में हरी पत्तेदार सब्जियां, मौसमी फल, साबुत अनाज, ड्राई फ्रूट्स और बीज, कम फैट वाला दूध या दही को शामिल करें. जंक फूड, तली-भुनी चीजें और ज्यादा मीठा खाने से बचें.

ज्यादा पानी पिए

हमारे शरीर का 70 प्रतिशत हिस्सा पानी से बना होता है. रोजाना कम से कम 2 लीटर पानी पीना चाहिए ताकि शरीर की सफाई (How To Stay Fit After 80) होती रहे और डिहाइड्रेशन न हो.

नींद पूरी ले (How To Stay Fit After 80)

मानव शरीर को स्वस्थ रहने के लिए हर दिन 7–8 घंटे की नींद लेना जरूरी है. अच्छी नींद से तनाव कम होता है, हार्मोन बैलेंस रहता है और दिमाग शांत रहता है.

व्यायाम और योग करे

70 की उम्र के बाद शरीर में तनाव और चिंता बढ़ सकती है. रोजाना 15–20 मिनट ध्यान या मेडिटेशन करने से मानसिक शांति (How To Stay Fit After 80) मिलती है और स्ट्रेस कम होता है.

सोशल सर्कल बनाए (How To Stay Fit After 80)

70 साल की उम्र में अकेलापन मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है. दोस्तों, परिवार या किसी ग्रुप से जुड़े रहें. बातचीत, हंसी-मज़ाक और साथ समय बिताना मन को खुश रखता है.

दिमाग को हमेशा चालू रखे

पजल्स सॉल्व करें, किताबें पढ़ना, बच्चों के साथ खेलना या नई चीजें सीखना, ये सब दिमाग को एक्टिव रखते हैं और भूलने की समस्या (How To Stay Fit After 80) से बचाते हैं.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

New Delhi
clear sky
40.1 ° C
40.1 °
40.1 °
15 %
2.1kmh
0 %
Wed
40 °
Thu
47 °
Fri
44 °
Sat
40 °
Sun
39 °

Most Popular

Recent Comments