40.1 C
New Delhi
Wednesday, May 27, 2026
spot_img
HomeHealthHow To Open Medical Store : मेडिकल स्टोर खोलने के लिए कौन...

How To Open Medical Store : मेडिकल स्टोर खोलने के लिए कौन सी डिग्री चाहिए और 1 लाइसेंस से कितने दुकान खोल सकते हैं?

How To Open Medical Store : आजकल के जमाने में मेडिकल स्टोर सबसे सुरक्षित और फायदेमंद बिजनेस है. क्योंकि दवाओं की जरूरत हर एक इंसान को है. आज के समय की भागदौड़ सी भरी जिंदगी में लोग अपनी सेहत को लेकर थोड़े लापरवाह हो गए हैं, जिसके कारण लाइफस्टाइल सी जुड़ी बीमारियों का खतरा जैसे- ब्लड शुगर, हाइपरटेंशन, थायरॉइड आदि बढ़ गई हैं.

ऐसे में मेडिकल स्टोर को जीविका आय बनाना सही निर्णय हो सकता है. लेकिन मेडिकल स्टोर खोलने के लिए आपके पास ड्रग्स की डिग्री होनी जरूरी है. क्योंकि ये किसी की जिंदगी से जुड़ा मामला है. ऐसे में आइए जानते हैं मेडिकल स्टोर (How To Open Medical Store) खोलने के लिए कौन सी डिग्री चाहिए,और एक लाइसेंस से कितने स्टोर खोले जा सकते हैं.

दवाखाना खोलने के लिए कौन सी डिग्री है जरूरी?

जानकारी के लिए आपको बता दें कि दावा की दुकान खोलने के लिए आपके पास D.Pharma (Diploma in pharmacy) या B.Pharma (Bachelor of pharmacy) की डिग्री अनिवार्य हैं. यह डिग्री किसी PCI (Pharmacy Council of India) से मान्यता प्राप्त कॉलेज से ही होनी चाहिए. तभी आपको ड्रग लाइसेंस मिलेगा.

लेकिन, अगर आपके पास फार्मेसी की डिग्री या डिप्लोमा नहीं है, तो फिर आप रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट को बतौर लाइसेंस होल्डर (Drug Licence Holder) रख सकते हैं. लेकिन यह डिग्री आपके पास स्टोर में हमेशा मौजूद रहनी चाहिए.

सिंगल लाइसेंस पर कितने दवाखाना खोल सकते हैं?

आप एक ड्रग लाइसेंस (Drug Licence) से सिर्फ एक ही मेडिकल शॉप खोल सकते हैं. कुछ लोग एक लाइसेंस से 2-3 स्टोर चलाते हैं, जोकि गैरकानूनी (How To Open Medical Store) है. जांच में पकड़े जाने पर लाइसेंस रद्द हो सकता है और जुर्माना भी लग सकता है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

New Delhi
clear sky
40.1 ° C
40.1 °
40.1 °
15 %
2.1kmh
0 %
Wed
40 °
Thu
47 °
Fri
44 °
Sat
40 °
Sun
39 °

Most Popular

Recent Comments