40.1 C
New Delhi
Tuesday, May 26, 2026
spot_img
HomeBusinessInvestment Returns Calculator : SIP से 10 साल में कैसे बने करोड़पति,...

Investment Returns Calculator : SIP से 10 साल में कैसे बने करोड़पति, एक्सपर्ट ने बताया रिटर्न रिस्क और सब कुछ !

Investment Returns Calculator : आजकल हर इंसान करोड़पति बनने का सपना देख रहा है, लेकिन सही निवेश और स्ट्रेटेजी के बिना करोड़पति बनना मुश्किल है. म्यूचुअल फंड में सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) एक ऐसा विकल्प है, जो नियमित इन्वेस्टमेंट के जरिए लंबी अवधि में मोटी रकम जुटाने में मदद कर सकता है.

फाइनेंशियल जानकारों के अनुसार, 10 साल में 1 करोड़ रुपये का फंड बनाने के लिए हर महीने एक निश्चित राशि का निवेश करना होगा, जिसमें रिटर्न, जोखिम और सही फंड का चयन अहम भूमिका निभाता है.

कितना इन्वेस्टमेंट करना होगा? (Investment Returns Calculator)

एक्सपर्ट्स की बात माने तो 10 साल में 1 करोड़ रुपये का गोल हासिल करने के लिए हर महीने लगभग 40 से 45 हजार रुपये की SIP करनी होगी, अगर औसत वार्षिक रिटर्न 12% से 15% के बीच रहे.

फाइनेंस के जानकार मयंक भटनागर के अनुसार, 12% CAGR (कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट) के आधार पर 44,640 रुपये मासिक निवेश (Investment Returns Calculator) से लगभग 10 साल में 1 करोड़ रुपये का फंड बन सकता है. वहीं, अगर रिटर्न 15% तक पहुंचे, तो हर महीने आप 36,000 रुपये के निवेश से भी 1 करोड़ बना सकते है.

वापसी और रिस्क का गणित (Investment Returns Calculator)

SIP का वापसी मार्केट की स्थिति पर निर्भर करता है, जो निश्चित नहीं होता. पिछले डेटा के आधार पर इक्विटी म्यूचुअल फंड औसतन 12% से 18% सालाना रिटर्न दे सकते हैं. मीरा मनी के को-फाउंडर आनंद राठी बताते हैं कि शुरुआती 7 साल में जोखिम लेते हुए स्मॉल या मिड-कैप फंड में निवेश करना फायदेमंद हो सकता है, जबकि आखिरी 3 साल में लो-रिस्क फंड में शिफ्ट करना समझदारी होगी. हालांकि, बाजार में उतार-चढ़ाव के कारण रिटर्न घट-बढ़ सकता है, इसलिए निवेश से पहले अपनी रिस्क लेने की क्षमता का आकलन जरूरी है.

क्या SIP में इन्वेस्टमेंट करना सही है?

फाइनेंशियल जानकारों की माने तो आपका पोर्टफोलियो हमेशा डायवर्सिफाई होना चाहिए। जिसका मतलब है कि हमेशा अपने फोलियो में सुरक्षित और असुरक्षित दोनों ही प्लेटफॉर्म का चयन करें। इससे एक बैलेंस बना रहता है। सुरक्षित निवेश में आप पोस्ट ऑफिस स्कीम, सरकारी स्कीम, एफडी इत्यादि विकल्प चुन सकते हैं। अगर आप रिस्क और कम करना चाहते हैं, तो डेब्ट म्यूचुअल फंड या हाइब्रिड म्यूचुअल फंड का विकल्प भी सही रहेगा।

एसआईपी (SIP) क्या है?

एसआईपी को अंग्रेजी में सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (Systematic Investment Plan) भी कहा जाता है। एसआईपी के जरिए आप आसानी से म्यूचुअल फंड में किस्तों में पैसा निवेश कर सकते हैं। इसके साथ ही एसआईपी (Investment Returns Calculator) के जरिए निवेश की रकम और तारीख दोनों ही तय कर सकते हैं।

Disclaimer: First Bihari News किसी भी तरह के निवेश की सलाह नहीं देता है. निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से जरूर सलाह लें.






RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

New Delhi
haze
40.1 ° C
40.1 °
40.1 °
13 %
1.5kmh
20 %
Tue
42 °
Wed
46 °
Thu
47 °
Fri
44 °
Sat
41 °

Most Popular

Recent Comments